
चिंतन शिविर के लिए मंत्री जोशी ने दिए सुझाव
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल बैठक में ग्रामीण आजीविका, स्वावलंबन, स्वरोजगार और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सुझाव दिए। यह चिंतन शिविर चार और पांच सितंबर को उदयपुर में आयोजित होगा।...
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को वर्चुअल बैठक में चिंतन शिविर को लेकर सुझाव दिए। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जोशी ने ग्रामीण आजीविका, स्वावलंबन, स्वरोजगार एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने से जुड़े सुझाव साझा किए। चिंतन शिविर चार और पांच सितंबर को उदयपुर में प्रस्तावित है। वर्चुअल बैठक के बाद मंत्री जोशी ने अधिकारियों को नॉर्थ ईस्ट के हिमालयी राज्यों का अध्ययन करने के भी निर्देश दिए, ताकि पर्वतीय राज्यों में ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाओं का बेहतर और व्यावहारिक क्रियान्वयन किया जा सके।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




