सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: जोशी
मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के लिए कार्यरत है। कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

मसूरी। संवाददाता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के एक निजी होटल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मसूरी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस का शुभारंभ किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री ने कृषि एवं सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी सरकार की योजनाओं के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए उन्हें आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जिला प्रकोष्ठ संयोजक सुरेन्द्र राणा, आईटी सह संयोजक गौरव सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, राजेंद्र रावत, अरविंद सेमवाल, पुष्पा पडियार विजय रमोला, सहित मसूरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


