Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsGanesh Joshi Holds Meeting on Self-Reliant India Campaign in Mussoorie

कैबिनेट मंत्री ने की भारत अभियान में होने वाले आयोजन की समीक्षा

देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। आगामी आत्मनिर्भर भारत अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSun, 12 Oct 2025 01:25 PM
share Share
Follow Us on
कैबिनेट मंत्री ने की भारत अभियान में होने वाले आयोजन की समीक्षा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक की। बैठक के दौरान डीएवी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर मंत्री जितेन्द्र बिष्ट के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के पदाधिकारियों, पार्षदों, बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मंत्री जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मसूरी विधानसभा के आत्मनिर्भर भारत अभियान की कार्यशाला को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने न केवल देश में स्थानीय उद्योगों को बल दिया है, बल्कि युवाओं को रोजगार, नवाचार और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित किया है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता आर.एस.परिहार, निरंजन डोभाल, आशीष थापा, अरविंद डोभाल, पूनम नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।