12 सालों में देश का हुआ चहुंमुखी विकास: गणेश जोशी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

रुद्रप्रयाग में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 12 सालों में देश का विकास हुआ है, केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड यात्री आ रहे हैं और पहाड़ी महिलाओं की आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।

12 सालों में देश का हुआ चहुंमुखी विकास: गणेश जोशी

रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण होने पर केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जोशी ने कहा कि बीते 12 सालों में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है। केदारनाथ यात्रा में रिकार्ड यात्री दर्शनों को आ रहे हैं तो देश की सेना मजबूत हुई है। बड़ी संख्या में पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। कई बहिनें लखपति दीदी बन चुकी है। उन्होंने मोदी के नेतृत्व में देश के विकास में किए जा रहे कई कार्यो की जानकारी दी।

इस मौके पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, राज्य मंत्री ऐश्वर्या रावत, जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।