प्रेस क्लब में होम्योपैथिक डॉक्टरों ने की स्वास्थ्य जांच

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

उत्तरांचल प्रेस क्लब में शुक्रवार को निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 126 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और दवाइयां लीं। स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने शिविर का उद्घाटन किया और...

प्रेस क्लब में होम्योपैथिक डॉक्टरों ने की स्वास्थ्य जांच

उत्तरांचल प्रेस क्लब में शुक्रवार को निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 126 लोगों ने स्वास्थ्य जांच के साथ ही दवाइयां लीं। शिविर का शुभारंभ स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने किया और कहा कि होम्योपैथी सिर्फ चिकित्सा प्रणाली नहीं, बल्कि एक समग्र उपचार पद्धति है, जो शरीर के भीतर रोगों से लड़ने की स्वाभाविक शक्ति को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने प्रेस क्लब के कॉर्पस फंड में सवा लाख रुपये देने की घोषणा भी की। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र ममगाईं, डॉ. हिमानी भण्डारी, डॉ. काजल बिष्ट ने स्वास्थ्य जांच की। कैंप में फार्मासिस्ट ओम प्रकाश खत्री, सुशील शर्मा, एसबीएल फार्मा से दीपक रावत और राहुल कुमार मौजूद रहे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी और महामंत्री सुरेंद्र डसीला ने स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun Newsप्रेस क्लब में होम्योपैथिक डॉक्टरों ने की स्वास्थ्य जांच