भेजा जंगली में ग्लोबल गुरूकुलम का हुआ भूमि पूजन

Jan 30, 2026 09:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के भेजा जंगली में तथागत ग्लोबल गुरुकुलम की स्थापना हुई है। यहाँ आदिवासी और ग्रामीण बच्चों को निशुल्क उच्च शिक्षा, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम की सुविधा मिलेगी। इस संस्थान का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को उच्च पदों तक पहुँचाना है।

भेजा जंगली में ग्लोबल गुरूकुलम का हुआ भूमि पूजन

फोटो - गुरुकुलम में उच्च स्तरीय शिक्षा गांव के बच्चों को निशुल्क मिलेगी -10 से 12 गांवों के आदिवासी और ग्रामीण बालक-बालिकाओं को मिलेगा लाभ हरिद्वार, वरिष्ठ संवाददाता: छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत सुदूर आदिवासी ग्राम भेजा जंगली में तथागत ग्लोबल गुरुकुलम का विधिवत भूमि पूजन हुआ। गुरुकुलम में निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम होंगे।यह आयोजन जनजातीय विकास के उद्देश्य से जकवार फाउंडेशन और तथागत ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। भूमि पूजन के दौरान भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं रिटायर्ड आईएएस एनपी सिंह, अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष जीआर राणा मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भूमि पूजन से पूर्व राजा राव बाबा और कंकालीन माता की पूजा की गई। इसके पश्चात शहीद वीर नारायण सिंह के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया। एनपी सिंह ने कहा कि इस गुरुकुलम की स्थापना का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े आदिवासी और ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़कर उनका भविष्य सुरक्षित करना है। यह विद्यालय शिक्षा के स्तर पर दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के प्रतिष्ठित स्कूलों के समान होगा। गुरुकुलम में निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट, करियर गाइडेंस, केंद्रीय बलों एवं सेना भर्ती की तैयारी, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम तथा महिलाओं को कुटीर उद्योग से जोड़ने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का पूरा अवसर प्रदान किया जाएगा।बच्चे आगे चलकर आईएएस, आईपीएस, न्यायाधीश जैसे उच्च पदों तक पहुंचेंगे। रुकुलम से भेजा जंगली सहित आसपास के 10 से 12 गांवों के आदिवासी और ग्रामीण बालक-बालिकाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच शीला यादव, पंच नागेश्वर सलाम, दिनेश यादव, बलराम गोटी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।