भाजपा के पूर्व दर्जाधारी को जमीन बेचने की डील कर 80 लाख हड़पे
एक जालसाज ने भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री अजीत सिंह से रेरा का फर्जी सर्टिफिकेट दिखाकर 80 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने जमीन के मूल मालिकों का एग्रीमेंट दिखाकर विश्वास में लिया और दो किस्तों में पैसे मांगे। बाद में जब अजीत ने रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एक जालसाज ने रेरा का फर्जी सर्टिफिकेट और जमीन के मूल मालिकों का एग्रीमेंट दिखाकर भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री से 80 लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी कार्यालय में दी गई उनकी शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रीन पार्क निरंजनपुर निवासी अजीत सिंह भाजपा में दो बार रेशम बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया कि ग्रीन सिटी, आरकेडिया ग्रांट के रहने वाले बीरेंद्र सिंह भंडारी ने उनसे संपर्क किया था। आरोपी ने शीशमबाड़ा में एक जमीन का सौदा तय करते हुए दावा किया कि उसे मूल मालिकों (पदम सिंह व अन्य) से जमीन बेचने और रकम लेने का पूर्ण अधिकार उसके पास है।
विश्वास में आकर अजीत ने जनवरी 2024 में 50 लाख रुपये (30 लाख आरटीजीएस और 20 लाख नकद) दे दिए। आरोपी ने जनवरी 2025 तक रजिस्ट्री का भरोसा दिया था। इसके बाद जून 2024 में आरोपी ने पैसों की सख्त जरूरत बताकर उसी जगह एक और प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। इस बार उसने फर्जी नक्शा व आदेश दिखाते हुए दावा किया कि प्लॉटिंग रेरा से स्वीकृत है। झांसे में आकर पीड़ित ने 20 लाख रुपये जयदीबा एसोसिएटस के खाते में आरटीजीएस किये और 10 लाख नकद दे दिए। इसके बाद जब पीड़ित ने रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। छानबीन करने पर पीड़ित को पता चला कि न तो प्लॉटिंग रेरा से स्वीकृत है और न ही आरोपी ने मूल जमीन मालिकों को कोई रकम दी है। आरोपी ने पीड़ित के 80 लाख रुपये डकार लिए और अब फोन उठाना भी बंद कर दिया है। पटेलनगर थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी बीरेंद्र सिंह भंडारी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और कूटराचना के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले में तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Ankit Kumar Chaudharyशॉर्ट बायो : अंकित कुमार चौधरी पिछले 15 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में विश्वसनीय और अनुभवी नाम हैं। वर्तमान में वह HT Group के दैनिक हिन्दुस्तान में देहरादून में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव:
अंकित चौधरी उत्तराखंड की क्राइम रिपोर्टिंग में एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्ष 2011 में देहरादून से प्रत्रकारिता की शुरुआत की। अंकित ने क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, जिला प्रशासन और रक्षा (डिफेंस) जैसे चुनौतीपूर्ण और गंभीर बीट्स पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारिता के प्रति उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है। वे केवल समाचार रिपोर्ट नहीं करते, बल्कि उन 'ऑफबीट' और मानवीय संवेदनाओं वाली कहानियों को खोजने में विश्वास रखते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की सुर्खियों से दूर रह जाती हैं।
कॅरियर का सफर
अंकित ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2011 में 'हिन्दुस्तान' के साथ बतौर रिपोर्टर की थी, जहां उन्होंने शुरुआती दौर में परिवहन और मंडी जैसी बीट से मुख्यधारा की पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद 2013 से 2014 तक 'अमर उजाला' में रहते हुए उन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं। 2014-15 में 'आईनेक्स्ट' (दैनिक जागरण समूह के दैनिक बाइलिंगुअल ) में सब-एडिटर के रूप में डेस्क और फील्ड का अनुभव लेने के बाद मई 2015 में पुनः 'हिन्दुस्तान' से जुड़े। पिछले नौ वर्षों से वे इसी संस्थान में अपराध,सीबीआई, कोर्ट, ईडी, विजिलेंस, जेल, डिफेंस फोर्सेस और प्रशासन जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अंकित ने पश्चिमी यूपी से स्कूलिंग के बाद देहरादून से बीबीएस की डिग्री ली। इसके बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और वर्ष 2022 में रक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित 'डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स' को किया है। उनका पेशेवर सफर अमर उजाला और आईनेक्स्ट जैसे संस्थानों से होकर गुजरा है, जिससे उन्हें जमीनी रिपोर्टिंग और संपादकीय बारीकियों की गहरी समझ मिली है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अपराध रिपोर्टिंग
बीबीए और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण अंकित मैनेजमेंट और पत्रकारिता का संयोजन हैं। पश्चिमी यूपी मूल के चलते अपराध की समझ भी बेहतर है। इसी वजह से बीट पर कमांड होने के साथ एक्सपर्ट वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन स्टोरियां लिख रहे हैं
एंटरटेनमेंट और विजन
अंकित का मानना है कि आधुनिक युग में तकनीकी पकड़ के साथ रिपोर्टिंग के विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच, अंकित स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं। सुबह व्यायाम करना पसंद है। उन्हें यात्रा करना और खाली समय में पुस्तकें पढ़ना पसंद है। क्रिकेट खेलना और देखना पसंद करते हैं।
विशेषज्ञता
क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, ईडी, सेना और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग के साथ एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


