हरिद्वार में मकान के नाम पर 17 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार के ज्वालापुर में एक महिला से मकान बेचने के नाम पर 17 लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई। प्रॉपर्टी एजेंट और मकान मालिक ने मिलकर संपत्ति को बेचकर रकम हड़प ली। जब महिला को बैंक का नोटिस मिला, तब उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है।

हरिद्वार में मकान के नाम पर 17 लाख की ठगी

हरिद्वार। ज्वालापुर के सुभाष नगर में मकान बेचने के नाम पर 17 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। जहां प्रॉपर्टी एजेंट और मकान मालिक ने मिलकर बैंक से लोन होने के बाद संपत्ति को बेचा और रकम हड़पी। पीड़िता को तब ठगी का पता चला जब मकान पर बैंक का नोटिस चस्पा मिला और दोनों आरोपी फरार हो गए। शनिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के मुताबिक रोहालकी किशनपुर निवासी रचना देवी ने बताया कि यूसुफ मसीह ने खुद को प्रॉपर्टी एजेंट बताते हुए सुभाष नगर स्थित एक मकान दिखाया।

जिसका स्वामी संदीप कुमार बताया गया। दोनों ने संपत्ति को पूरी तरह ऋणमुक्त बताया, जिस पर विश्वास कर पीड़िता ने 18 अक्टूबर 2023 को 17.33 लाख रुपये में रजिस्ट्री करा ली।रजिस्ट्री के बाद मकान मालिक ने कुछ समय के लिए घर खाली करने का समय मांगा, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया और मकान पर ताला लगा मिला। जनवरी 2024 में बैंक का नोटिस मिलने पर पता चला कि संपत्ति पर पहले से ही करीब 9.90 लाख रुपये का लोन था। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर अब न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।