Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsFraud in Haridwar Accountant Steals Millions from Liquor Business
हरिद्वार शराब व्यवसायी के भरोसे का फायदा उठाकर अकाउंटेंट ने खाते से उड़ाए लाखों रुपए

हरिद्वार शराब व्यवसायी के भरोसे का फायदा उठाकर अकाउंटेंट ने खाते से उड़ाए लाखों रुपए

संक्षेप:

हरिद्वार में एक शराब व्यवसायी ने अपने भरोसेमंद अकाउंटेंट पर लाखों रुपए के घपले का आरोप लगाया है। अकाउंटेंट ने फर्म की चेकबुक का दुरुपयोग कर फर्जी हस्ताक्षरों से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर किए। कारोबारी को तब पता चला जब उसे चेकबुक मिली और संदिग्ध लेन-देन का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Dec 12, 2025 01:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हरिद्वार। शराब व्यवसाय से जुड़े एक कारोबारी के साथ लाखों रुपए के घपले का मामला सामने आया है। कारोबारी ने आरोप लगाया कि उनके भरोसेमंद अकाउंटेंट ने फर्म की चेकबुक का दुरुपयोग कर फर्जी हस्ताक्षरों से लाखों रुपए अपने खाते में ट्रांसफर किए। हल्द्वानी निवासी सचिन जायसवाल ने पुलिस में शिकायत कर बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी गुंजन जायसवाल के साथ वर्ष 2014 में मैसर्स गुंजन जायसवाल एंड अदर्स नाम से फर्म बनाकर बैंक ऑफ बड़ौदा, चन्द्राचार्य चौक रानीपुर मोड़ शाखा में खाता खुलावाया था। हरिद्वार में शराब बिक्री और उससे जुड़ा पूरा वित्तीय काम वे अपने अकाउंटेंट हरीश चन्द्र पाल को सौंपे हुए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप लगाया कि लेन-देन से लेकर आरटीजीएस और चेक संचालन तक सभी बैंकिंग कामों की जिम्मेदारी हरीश चन्द्र पाल के पास थी। इसी दौरान उसने फर्म की चेकबुक में फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये अपने निजी अकाउंट यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बहेड़ी में ट्रांसफर कर लिए। कारोबारी को इसकी भनक तब लगी जब उन्हें पुरानी चेकबुक मिली और खाते में संदिग्ध लेन-देन दिखा। कारोबारी का आरोप है कि हरीश चंद्र ने बैंक में बिना अनुमति मोबाइल नंबर बदलने वाले फार्म में अपना नंबर दर्ज करा लिया, ताकि खाते से जुड़े सभी संदेश और जानकारी उसी तक पहुंचे और मालिकों को फर्जीवाड़े की भनक न लगे। कारोबारी ने बताया कि लाखों रुपये उसके खातों से निकले है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अकाउंटेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।