Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsFraud in Dehradun 15 Lakh Rupees Swindled Over Land Deal
जमीन बेचने में धोखाधड़ी में तीन पर केस

जमीन बेचने में धोखाधड़ी में तीन पर केस

संक्षेप:

देहरादून में एक व्यक्ति ने सहारनपुर के जोगिंद्र से जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। जोगिंद्र ने रजिस्ट्री के समय पैसे दिए, लेकिन जब उन्होंने कब्जा लेने की कोशिश की, तो आरोपियों ने रास्ता रोका। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।

Feb 05, 2026 11:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में सहारनपुर के एक व्यक्ति से जमीन दिलाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित का आरोप है कि रजिस्ट्री कराने के बाद जब वह कब्जा लेने पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सहारनपुर (यूपी) निवासी जोगिंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जमीन तलाशने के दौरान उनकी मुलाकात राहुल से हुई थी। राहुल ने उन्हें एक प्लॉट दिखाया और खुद आठ लाख रुपये लिए। रजिस्ट्री के समय राहुल ने जमीन के मूल मालिक कुंवर सिंह नेगी और कमला देवी से मिलवाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जोगिंद्र ने मालिकों को भी चेक और नकद मिलाकर रकम दी। पीड़ित ने कुल 15 लाख 71 हजार रुपये का भुगतान किया। रजिस्ट्री में केवल 7.71 लाख रुपये ही दर्शाए गए। आरोप है कि जब जोगिंद्र अपनी पत्नी शिवानी के नाम खरीदी गई जमीन पर चारदीवारी कराने पहुंचे तो विवाद शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि हम कब्जा नहीं देंगे। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित का रास्ता बंद कर दिया। पीड़ित समाधान की मांग की तो जमीन देने वालों ने कुछ नहीं किया। पटेलनगर पुलिस ने राहुल, कुंवर सिंह नेगी और कमला देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।