Former Srinagar Municipality President Bipin Maithani Joins BJP with Sister Asha Upadhyay श्रीनगर के पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी भाजपा में शामिल, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsFormer Srinagar Municipality President Bipin Maithani Joins BJP with Sister Asha Upadhyay

श्रीनगर के पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी भाजपा में शामिल

विपिन मैठाणी की बहन आशा उपाध्याय भी हुई पार्टी में शामिल, पूर्व में निर्दलीय चुनाव

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनThu, 26 Dec 2024 04:44 PM
share Share
Follow Us on
श्रीनगर के पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी भाजपा में शामिल

देहरादून। श्रीनगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी अपनी बहन आशा उपाध्याय के साथ भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की मौजूदगी में दोनों ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ली। विपिन मैठाणी जहां पूर्व में निर्दलीय जीतकर श्रीनगर के नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं उनकी बहन आशा उपाध्याय पिछले चुनावों में निर्दलीय लड़कर तीसरे स्थान पर रही थी। दोनों ही नेताओं को फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए निकाय चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लगातार विभिन्न दलों से लोगों के आने का क्रम बताता है कि प्रदेश में हवा का रुख भाजपा की तरफ हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनावों में पार्टी रिकार्ड मतों से जीतने जा रही है। कार्यक्रम के अवसर पर ऋषिकेश से कांग्रेस पार्षद जगत नेगी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पुष्कर बंगवाल ने भी भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पौड़ी प्रभारी विजय कपरवाण, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, विकास कुकरेती सहित पार्टी के अनेक नेता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।