भू-कानून के लिए सीएम का जताया आभार
अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने भू-कानून पारित करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम उत्तराखंड के हित में है और इससे भू-माफियाओं पर लगाम...

अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कैबिनेट में भू-कानून पारित करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में भू-कानून लाकर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह जहां उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता है, दूसरी ओर वे जो कहते हैं वह करते हैं इस बात को चरितार्थ करता है। भू-कानून लाकर प्रदेश में भू-माफियाओं पर लगाम कसी जा सकेगी। राज्य की संस्कृति बचाने, उत्तराखंड के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने वाला ये कदम मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट की शानदार उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सख्त भू-कानून आने से पहाड़ से पलायन भी रुकेगा और यहां के क्षेत्रवासी, नौजवान स्वावलंबी होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।