ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनकांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसान व आमजन विरोधी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश ने कहा भाजपा जुमले वाली सरकार-VIDEO

कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसान व आमजन विरोधी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश ने कहा भाजपा जुमले वाली सरकार-VIDEO

कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाल प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरकार की नीतियां को किसान एवं आम जन विरोधी बताया।...

कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसान व आमजन विरोधी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश ने कहा भाजपा जुमले वाली सरकार-VIDEO
लाइव हिंदुस्तान टीम, रुड़की Fri, 13 Jul 2018 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाल प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरकार की नीतियां को किसान एवं आम जन विरोधी बताया।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार को जुमले वाली सरकार करार दिया। रुड़की में प्रदेश कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ निकाली गई जनाक्रोश रैली निकाली गई। पूरे प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नगर निगम से तहसील तक रैली निकाली। इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकार की नीतियां आम जन विरोधी हैं और जिन वादों के साथ भाजपा सत्ता में आई थी उनमें से एक भी वादा भाजपा द्वारा पूरा नहीं किया गया चाहे वह किसानों का कर्जा माफ करना हो या पेट्रोल मूल्य में कमी लाना। महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है । उन्होंने कहा सरकार किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तक मिलो से नहीं करवा पाई है।

 

इसके कारण किसान बुरी तरह त्रस्त है और सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने भाजपा की सरकार को जुमले वाली सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है और जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि आज महंगाई के कारण जनता त्रस्त है। प्रदेश के मुखिया ने जनता दरबार में महिला शिक्षिका का अपमान किया। इससे पता लगता है कि भाजपा की राज्य सरकार महिलाओं का अपमान करने वाली सरकार है।
इस अवसर पर विधायक मंगलौर काजी निजामुद्दीन, विधायक भगवानपुर ममता राकेश, विधायक कलियर फुरकान अहमद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह, अशोक चौधरी, विवेक चौधरी,  निवर्तमान मेयर रुड़की यशपाल राणा, पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल, पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष मास्टर सत्यपाल सिंह, यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष परवेज अहमद, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र पंवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, बरखा रानी, विजयपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी, महिला प्रकोष्ठ ग्रामीण की अध्यक्ष कहकशा, झबरेड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजपाल सिंह, सुभाष सरीन, अशोक चौहान, एचआर सचदेवा, विकास त्यागी, वीरेंद्र ठाकुर, श्रवण गोस्वामी, हेमेंद्र चौधरी, मोहन सक्सेना, प्रमोद भटनागर आदि लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें