उत्तराखंड में रेडियो ग्राफिक टेक्निशियन संघ के अध्यक्ष बने भंडारी, राणा को महामंत्री की जिम्मेदारी

Jan 04, 2026 12:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेडियो ग्राफिक टेक्निशियनों ने अपने

उत्तराखंड में रेडियो ग्राफिक टेक्निशियन संघ के अध्यक्ष बने भंडारी, राणा को महामंत्री की जिम्मेदारी

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेडियो ग्राफिक टेक्निशियनों ने अपने हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर नए संगठन का गठन किया है। शनिवार रात को हल्द्वानी के एक निजी होटल में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा रेडियो ग्राफिक टेक्निशियन संघ का गठन किया गया, जिसमें दून मेडिकल कॉलेज में आरएसओ महेंद्र सिंह भंडारी को अध्यक्ष एवं इसी संस्थान के सीनियर रेडियोग्राफर संदीप राणा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों से जुटे टेक्निशियनों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें महेंद्र सिंह भंडारी को अध्यक्ष और संदीप राणा को महामंत्री चुना गया।

इसके अलावा उपेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किशन पाल को उपाध्यक्ष, ज्योति प्रकाश को संयुक्त सचिव, मनीष नेगी को कोषाध्यक्ष, रितु उनियाल को सांपरेशक और रंजन पवार को ऑडिटर की जिम्मेदारी दी गई। कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ेगा संघ नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र सिंह भंडारी और महामंत्री संदीप राणा बोले, संघ का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा विभाग में सेवारत रेडियो ग्राफिक टेक्निशियनों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि विभाग में टेक्निशियनों को आ रही समस्याओं को प्रमुखता से शासन और प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में एकजुट होकर ही तकनीकी संवर्ग की मांगों को पूरा कराया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।