ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनआधी रात को जंगल में निकली वन विभाग की टीम

आधी रात को जंगल में निकली वन विभाग की टीम

लॉकडाउन में वन तस्करों के सक्रिय होने से वन विभाग भी सतर्क हो गया है। बीते शुक्रवार की रात को देहरादून डिवीजन के आठ वन क्षेत्राधिकारियों ने टीम के साथ आधी रात को जंगल में गश्त...

आधी रात को जंगल में निकली वन विभाग की टीम
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSat, 25 Apr 2020 01:37 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में वन तस्करों के सक्रिय होने से वन विभाग भी सतर्क हो गया है। बीते शुक्रवार की रात को देहरादून डिवीजन के आठ वन क्षेत्राधिकारियों ने टीम के साथ आधी रात को जंगल में गश्त की। इस दौरान कुछ एक जगहों पर वन तस्करों की ओर से लगाए गए जाल भी मिले। जिन्हें टीम ने नष्ट कर दिया। उधर फायर सीजन को देखते हुए लगातार जंगलों की फायर लाइन को जलाने का भी काम किया जा रहा है।

जंगलों में वन तस्करों के सक्रिय होने की खबर के बाद शुक्रवार को डीएफओ राजीव धीमान के निर्देश पर डिवीजन के आठ वन क्षेत्राधिकारी अपनी टीम के साथ रात को जंगल में निकले। मालसी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि फायर सीजन को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। वन तस्कारों पर विभाग की नजर है। जंगल में कोई वन तस्कर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर लच्छीवाला के वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वन तस्कार सक्रिय हुए हैं। थानो रेंज के वन क्षेत्राधिकारी उदय गौड ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने सांभर द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की थी। रेस्क्यू कर सांभर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया है। उधर गश्त के दौरान एक जाल भी मिला जिसे नष्ट कर दिया गया।

लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति जंगल में न जाए इस पर नजर रखी जा रही है। समय-समय पर मॉक ड्रिल कर भी जंगल की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। फायर लाइन भी जलाई जा रही है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति शिकार या खनन करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लगातार गश्त कर रहे हैं।

राजीवन धीमान, डीएफओ देहरादून

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें