स्कूल से फीस जमाकर लौटे रहे विदेशी नागरिक रोके
चकराता रोड स्थित स्कूल से फीस जमा कराकर बहन संग दुपहिया से लौट रहे विदेशी को घंटाघर पर पुलिस ने रोका...
चकराता रोड स्थित स्कूल से फीस जमा कराकर बहन संग दुपहिया से लौट रहे विदेशी को घंटाघर पर पुलिस ने रोका लिया। विदेशी होने के साथ ही दोनों एक दुपहिया वाहन पर सवार थे। जबकि, दुपहिया वाहन पर दो लोगों के चलने पर रोक है। पुलिस के रोकने पर विदेशी ने बहन के फीस जमा करने के दस्तावेज और पासपोर्ट दिखाया। इस पर उन्हें जाने दिया गया।
घंटाघर बैरियर पर पुलिस ने दोपहर को चकराता रोड की ओर से एक विदेशी दुपहिया सवार को रोका। विदेश से वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि वह आईटी पार्क क्षेत्र में नौकरी करता है। जबकि, उसकी बहन चकराता रोड स्थित स्कूल में पढ़ रही है। उसने अपने पासपोर्ट के साथ ही बहन के फीस जमा करने के दस्तावेज दिखाए। इस पर पुलिस ने हिदायत दी कि एक दुपहिया पर दो सवार होकर न चलें। इसके बाद दोनों को मौके से जाने दिया गया। रोके जाने के वक्त दोनों विदेशी ने मास्क पहना हुआ था। विदेशी ने खुद को कैलिफोर्निया का निवासी बताया।