शादी का खाना खाने से ग्रामीणों को हुई फूड प्वाईजनिंग
नई टिहरी के चंबा ब्लाक के ढरसाल गांव में एक शादी में खाने और पानी के सेवन से 12 से अधिक लोग फूड प्वाईजनिंग से बीमार हो गए हैं। 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 20 ने दवा लेकर घर लौट गए हैं। ग्रामीणों का मानना है कि हैंड पंप का गंदा पानी इस समस्या का कारण है।
नई टिहरी। चंबा ब्लाक के ढरसाल गांव की बादशाही थौल में आयोजित एक शादी में खाना व पानी पीने से दर्जनभर से अधिक लोगा फूड प्वाईजनिंग के चलते बीमार हुए है। जिनमें से 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि 20 लोग दवा लेकर घर गये हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बादशाही थौल में शादी स्थल के निकट हैंड पंप का पानी खाने व पीने में उपयोग में लाया गया है। पानी गंदा होने से फूड प्वाईजनिंग की हुआ है। जिसके चलते लोग तेजी से बीमार हुए। जिनमे कुछ जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती हैं।
जबकि कुछ लोग दवा लेकर घरों को वापस चले गये हैं। जिला अस्पताल में भर्ती 13 लोगों की स्थिति को अब सीएमएस डॉ अमित राय ने अब सामान्य बताया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


