Dehradun News: राजपुर विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
Dehradun News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून के राजपुर विधानसभा क्षेत्र में ध्वजारोहण और तिरंगा वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व विधायक राजकुमार ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेहरू वार्ड में पंडित नेहरू की याद में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली स्मृतियों को याद किया गया।

Dehradun News: देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण और तिरंगा वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। बलवीर रोड, शैगल चौक, कुमार चौक, मोती बाजार, चंद्रनगर, ईनामूला बिल्डिंग, कोर्ट रोड और नेहरू वार्ड में तिरंगा फहराकर देशवासियों को पूर्व विधायक राजकुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। नेहरू वार्ड में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पंडित नेहरू ने देहरादून में जेल में कई वर्ष बिताए थे। नेहरू वार्ड आज भी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली स्मृतियों से जुड़ा ऐतिहासिक स्थल है। कार्यक्रमों में प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, नीनू शैगल, पार्षद अर्जुन सोनकर, राहुल शर्मा, पार्षद प्रमोद कुमार, अमरजीत सिंह, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, अनूप कुमार, अल्पना जेतली, अशोक कुमार और दानिश कुरैशी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।


