ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब के लिए सिख्ा श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना
केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सिख श्रद्धालुओं का जत्था श्रीहेमकुंड साहिब के लिये रवाना किया। पहले दिन करीब 15 सौ सिख यात्री श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले।...
केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सिख श्रद्धालुओं का जत्था श्रीहेमकुंड साहिब के लिये रवाना किया। पहले दिन करीब 15 सौ सिख यात्री श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन को विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार से मिलकर इसके लिये प्लान तैयार किया जायेगा।
मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ऋषिकेश स्थित श्री हेमकुंट गुरूद्वारे पहुंचे। उन्होंने 15 सौ सिख यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर श्रीहेमकुंड साहिब यात्रा को रवाना किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखे। उत्तराखण्ड के चारधाम एवं हेमकुंट गुरूद्वारे में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शनार्थ आते है। इसलिये यात्री सुविधा को केंद्र राज्य सरकार को पूरा सहयोग देगी। पर्यटन उत्तराखण्ड की रीढ़ है, इसलिये पर्यटन के विकास को उत्तराखण्ड सरकार के साथ मिलकर प्लान बनाया जायेगा। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री ने गुरूद्वारे में मत्था टेका।
इस अवसर पर परमार्थ के स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी, गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिद्रा, सरदार दर्शन सिंह, भगतराम कोठारी, चारू कोठारी, कुसुम कंडवाल, स्नेहलता शर्मा,अनिता ममगाई, उषा रावत, कविता शाह, आरती गौड, विनोद शर्मा, मदनमोहन शर्मा, इन्द्र कुमार गोदवानी, दिनेश सती, संजय शास्त्री, सरदार मंगा सिंह, ताजेन्द्र सिंह, चेतन शर्मा, शिवकुमार गौतम, अजय कालडा सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे। उधर केंद्रीय राज्यमंत्री ने निर्मल आश्रम स्थित गुरूद्वारे में भी मत्था टेका। इस दौरान संत जोत सिंह महाराज, विक्रमजीत सिंह, चरणजीत सिंह,अनिल किंगर सहित अन्य उपस्थित थे।