रुड़की में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर स्कूलों में मॉक ड्रिल, छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

रुड़की में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभियान का नेतृत्व अग्निशमन अधिकारी रुड़की ने किया। छात्राओं को अग्नि सुरक्षा, सावधानियों और अग्निशामक उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई और कृत्रिम आग बुझाने का अभ्यास कराया गया।

रुड़की में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर स्कूलों में मॉक ड्रिल, छात्राओं को दिया प्रशिक्षण
रुड़की। अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत फायर स्टेशन रुड़की की टीम द्वारा शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय देहरादून और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत सेनटेनस सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, जादूगर रोड रुड़की तथा कलियर शरीफ क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान फायर यूनिट ने आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों, सावधानियों और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। मॉक ड्रिल के दौरान स्कूल परिसर में कृत्रिम रूप से आग लगाकर उसे बुझाने का अभ्यास कराया गया, जिससे छात्राओं को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की जानकारी मिल सके। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी विस्तार से दिए गए। फायर टीम ने स्कूल स्टाफ को निर्देशित किया कि आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए भवन में अवरोध रहित मार्ग सुनिश्चित करें। इसके अलावा स्कूल में लगे अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील स्थिति में रखने पर भी जोर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।