घर में लगी आग को फायर टीम ने किया काबू
Mar 01, 2026 03:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
हरिद्वार के ज्वालापुर में सीतापुर के एक घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग किचन से उठी, जिससे काला धुआं फैल गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती गई। फायर टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
हरिद्वार। ज्वालापुर के सीतापुर में एक घर में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान घर की किचन से आग की लपटे उठने लगी। साथ ही घर से काला धुआं उठाने लगा। आसपास के लोगों ने घर में लगी आग को काबू करने की कोशिश की। लेकिन आग विकराल होती गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घर में आग लगने की सूचना फायर टीम को दी। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने किचन में लगी आग को काबू किया। एसएफओ बीरबल सिंह ने बताया कि फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
घरेलू समान फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि पूरी तरह से जल गए है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



