अचानक लगी आग से दो आवासीय भवन जलकर राख
पुरोला के खन्ना गांव में मंगलवार रात अचानक आग लग गई, जिससे दो आवासीय भवन पूरी तरह जल गए। ग्रामीणों ने समय पर आग पर काबू पा लिया, जिससे अन्य घरों को नुकसान नहीं हुआ। सूचना के अभाव में पुलिस और राजस्व टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में देर हुई। तहसीलदार ने नुकसान का आकलन करने की बात कही।
पुरोला। मोरी विकास खंड के फतेह पर्वत पट्टी अंतर्गत खन्ना गांव में मंगलवार देर रात अचानक लगी आग से दो आवासीय भवन जल कर राख हो गये। गनीमत रही की ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पाकर अन्य मकानों में फैलनें से रोक दिया। फतेह पर्वत क्षेत्र में दूर संचार व्यवस्था न होने से देर से सूचना मिलनें पर पुलिस एवं राजस्व टीम मौके लिए रवाना हो गई। मंगलवार रात खन्ना गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब गांव के चुंगी डांडा तोक में नंदू लाल के मकान में अचानक आग की लपटे दिखी। जब तक लोगों आग बुझानें का प्रयास करते तब तक आग पड़ोसी बीरेंद्र सिंह के मकान में भी फैल गई, देखते-देखते दोनों मकान जलकर राख हो गए।
आग से घर में रखा राशन सामान नगदी कपड़े जल कर स्वाह हो गये। ग्रामीणों ने आग बुझानें का प्रयास कर आग को गांव में फैलनें से रोक दिया। दूसरी ओर फतेह पर्वत पट्टी क्षेत्र में दूर संचार की व्यवस्था नहीं होने व सूचना देर से मिलनें पर मोरी से राजस्व व पुलिस टीम मौके लिए रवाना हो गई है। तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान ने बताया कि मोरी के सुदूरवर्ती फतेह पर्वत पट्टी चुंगी डांडा खन्ना में मंगलवार रात को आग लगनें से नंदू लाल व बीरेंद्र के दो आवासीय मकान जल गये हैं कोई जनहानी नहीं है, सूचना मिलनें पर राजस्व, पुलिस अहेतुक सहायता लेकर घटनास्थल पर पहुंच गई है, नुकसान का आंकलन करने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


