विकासनगर में विधि-विधान से की होलिका की पूजा

Mar 02, 2026 02:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

विकासनगर के रामलीला मैदान में रविवार को होलिका दहन से पहले उत्सव का माहौल बना। महिलाओं ने विधि-विधान से होलिका की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने रंग-गुलाल के साथ होली का आनंद लिया। क्षेत्र में सामूहिक पूजा और रंग-खेल की परंपरा के साथ त्योहार का जश्न मनाया गया।

विकासनगर में विधि-विधान से की होलिका की पूजा
विकासनगर। रामलीला मैदान में रविवार को होलिका दहन से पहले उत्सव का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र की महिलाओं ने परंपरा के अनुसार विधि-विधान से होलिका की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मैदान में मौजूद बच्चों ने रंग-गुलाल के साथ जमकर होली खेली। बच्चों की टोली ने एक-दूसरे को रंग लगाया और उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी होली से पहले रामलीला मैदान में सामूहिक पूजा और बच्चों की रंग-खेल परंपरा निभाई गई, जिससे क्षेत्र में त्योहार का माहौल बन गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।