अवैध स्मैक के साथ पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

सेलाकुई में, पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। ये तीनों एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी अभियुक्त रहे हैं। एक आरोपी ने बताया कि उसे स्मैक बेचने का लालच दिया गया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

अवैध स्मैक के साथ पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

सेलाकुई। थाना क्षेत्र अंतर्गत पिता-पुत्र समेत तीन अभियुक्तों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। तीनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान शंकरपुर-सहसपुर निवासी कुर्बान को पुलिस ने थाना क्षेत्र से 12.20 अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्त कि वो मजदूरी का कार्य करता है। उसकी मुलाकात मुजम्मिल तथा शादाब निवासी बरेली से हुई, जिसके द्वारा उसे स्मैक बेचकर अधिक मुनाफा कमाने वाली बात बताई गई, जिस पर लालच में आकर अभियुक्त मादक पदार्थो की तस्करी के लिप्त हो गया।

बरामद स्मैक को भी अभियुक्त उपरोक्त दोनों से ही खरीदकर लाया था, जिसे वह नशा करने वाले स्थानीय व्यक्तियों व शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को अधिक दामो में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शादाब पुत्र लल्ला शाह और लल्ला शाह पुत्र रसूल निवासीगण अकबर कालोनी-सेलाकुई को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तीनो अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।