भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने उठाया स्मार्ट मीटर का मुद्दा
हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है जिसमें किसानों की समस्याओं का उल्लेख किया गया है। संगठन ने फ्री बिजली, स्मार्ट मीटर का विरोध और फसलों के मुआवजे की मांग की है। राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी ने सरकार से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की अपील की।
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने किसानों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी नीलू ने कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। मैदानी किसानों को बिजली फ्री दी जानी चाहिए। यूपी के जैसे उत्तराखंड के किसानों को भी ट्यूबवेल की बिजली फ्री हो जिससे किसानों को मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि संगठन स्मार्ट मीटर का विरोध करता है। किसानों को स्मार्ट मीटर से अलग रखा जाए। स्मार्ट मीटर के कारण किसान आर्थिक बोझ से दब रहा है।
माइनिंग प्वाइंट पर किसानों को छूट दी जाए। सरकार किसानों की मांगो को अनदेखा नहीं कर सकती। किसानों को समय से फसलों का भुगतान नहीं मिलता जिसके कारण भारी भरकम बिजली बिल का भुगतान करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसानों को बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा भी मिलना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रतिनिधि सुधांशु चौधरी, प्रदेश प्रभारी सिताब सिंह, प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष युवा सचिन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला प्रभारी जनक सिंह, जितेंद्र, सोनू, विकास, स्वतंत्र, कार्तिक, गौतम शर्मा, फैजान अंसारी, अमन, बिजेंदर, यशपाल आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


