Dehradun News: लक्सर में मौसम साफ होने से धान की कटाई का काम तेज
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: लक्सर में मौसम साफ होने के बाद खेतों से पानी सूखने लगा है, जिससे किसानों ने धान की कटाई का काम तेज कर दिया है। हालिया बारिश के कारण फसल कटाई प्रभावित हुई थी, लेकिन अब किसान पूरे दिन धान की कटाई में जुटे हैं।
लक्सर में मौसम साफ होने से धान की कटाई का काम तेज
Dehradun News: लक्सर। मौसम साफ होने के बाद खेतों से पानी सूखने लगा है। इसके साथ ही जनपद के किसानों ने धान की कटाई का काम तेज कर दिया है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से धान की खड़ी फसल की कटाई प्रभावित हो रही थी। अब खेतों में पानी कम होने के बाद किसान सुबह से शाम तक धान काटने में जुटे हैं।

