Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsFarmer Defrauded of 10 Lakhs in Land Deal Scam in Haridwar
लालच देकर हरिद्वार के किसान से 10 लाख रुपए की ठगी, केस दर्ज

लालच देकर हरिद्वार के किसान से 10 लाख रुपए की ठगी, केस दर्ज

संक्षेप:

हरिद्वार में एक किसान से जमीन के सौदे का लालच देकर 10 लाख रुपये हड़प लिए गए। किसान ने रकम वापस मांगने पर आरोपी द्वारा धमकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने किसान को बड़े लाभ का झांसा देकर पैसे लिए थे।

Dec 11, 2025 01:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हरिद्वार। जमीन के सौदे का लालच देकर एक किसान से दस लाख रुपए हड़प लिए हुए। किसान का कहना है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर के पूर्वी नाथनगर निवासी किसान रणधीर सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी जमीन लक्सर तहसील के ग्राम डुमनपुरी में स्थित है, जहां वह दुकान व कमरे बनाकर खेती का कार्य देखते हैं। इसी दौरान रेखा देवी, सतीश भाटी और बन्टी नाम के तीन लोग उनके पास पहुंचे और दावा किया कि वे बड़े स्तर पर संस्थान खोलने के लिए करीब 100 बीघा भूमि खरीदना चाहते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तीनों ने किसान को भरोसे में लेने के लिए उसे कई बार अलग-अलग जगह बुलाया और बताया कि उनकी जमीन का सौदा 40 लाख रुपये में तय हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि रणधीर इस सौदे में साझेदारी करें, तो उन्हें अच्छा फायदा मिल सकता है। कथित सौदे और मुनाफे के झांसे में आकर रणधीर ने उन्हें कुल दस लाख रुपये सौंप दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी न तो रजिस्ट्री की प्रक्रिया में आगे बढ़े और न ही किसी तरह की खरीद-फरोख्त शुरू की। उल्टा, जब किसान ने अपनी रकम लौटाने की मांग की तो तीनों ने धमकाकर चुप रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गुरुवार को तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।