Dehradun News: रुड़की में खेत में पशुओं का चारा लेने गए किसान को सांप ने डसा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनDehradun News: रुड़की के खंजरपुर गांव में एक किसान प्रदीप कुमार को खेत में सांप ने काट लिया। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और उसे सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया। किसान को एंटी वेनम दी गई है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Dehradun News: रुड़की। रुड़की के खंजरपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार रविवार सुबह खेत में पशुओं का चारा लेने गया था। इस दौरान एक सांप ने उसके हाथ में काट लिया। किसान के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण एकत्रित हो गए। किसान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की इमरजेंसी में लाया गया। किसान को एंटी वेनम वैक्सीन दी गई है। किसान का उपचार चल रहा है। फिलहाल किसान की हालत स्थिर बनी हुई है।


