पुलिस लाइन में पांच पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
देहरादून में शनिवार को पुलिस लाइन में पांच सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसएसपी ने शॉल, स्मृति चिह्न और उपहार देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और विभाग उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

देहरादून। पुलिस लाइन में शनिवार को सेवानिवृत्त होने वाले पांच पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी ने सभी को शॉल, स्मृति चिह्न और उपहार देकर भावभीनी विदाई दी। एसएसपी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे। भविष्य में भी विभाग उनकी हरसंभव मदद के लिए साथ खड़ा रहेगा। विदाई लेने वालों में उपनिरीक्षक राजकुमार शर्मा व वीर सिंह, महिला हेड कांस्टेबल आशा रावत भंडारी, हेड कांस्टेबल (एमटी) प्रेम लाल खंडूरी और लीडिंग फायरमैन योगेंद्र कुमार शामिल रहे। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए, जिनसे एसएसपी ने अन्य कर्मियों को सीख लेने को कहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



