युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर किया बदनाम, मारने की दी धमकी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की फर्जी सोशल मीडिया आईडी ने उसे बदनाम किया है। आरोपी ने उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग करके इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाई और अन्य लोगों को आपत्तिजनक संदेश भेज रहा है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर किया बदनाम, मारने की दी धमकी

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उसे बदनाम किया गया। आरोपी अपने दोस्तों से भी पीड़िता का पीछा करवा रहा है। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि एक युवक उसे काफी समय से ऑनलाइन और ऑफलाइन परेशान कर रहा है। युवती पहले से आरोपी को जानती थी। अब वह उससे कोई संपर्क नहीं रखना चाहती। आरोप है कि बातचीत बंद करने से बौखलाए युवक ने पीड़िता की तस्वीरों का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बना ली।

इस फर्जी अकाउंट से वह अन्य लोगों को आपत्तिजनक संदेश भेज रहा है। जिससे पीड़िता की सामाजिक छवि खराब हो रही है। आरोपी युवक उसे झूठे आरोपों में फंसाने और जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।