Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsFake Loan Scandal 1 48 Crore Fraud Uncovered in Dehradun
मुद्रा लोन में फर्जीवाड़ा, यूको बैंक से 1.48 करोड़ की धोखाधड़ी में 17 लोगों पर केस

मुद्रा लोन में फर्जीवाड़ा, यूको बैंक से 1.48 करोड़ की धोखाधड़ी में 17 लोगों पर केस

संक्षेप:

देहरादून में कारोबार शुरू करने के नाम पर 17 फर्म बनाकर 1.48 करोड़ रुपये का मुद्रा लोन लेने का फर्जीवाड़ा हुआ है। बैंक की आंतरिक जांच में पता चला कि कई आवेदकों ने फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत किए और न ही लोन की किश्तें चुकाई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dec 02, 2025 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून में कारोबार शुरू करने या बढ़ाने के नाम पर मुद्रा लोन में लोगों के फर्जीवाड़े करने का खुलासा हुआ है। कारोबार के नाम पर 17 फर्म बनाकर 1.48 करोड़ रुपये का लोन लेकर मौके पर कारोबार नहीं किया गया। न ही बैंक को वापस लोन की रकम चुकाई। गढ़ी कैंट स्थित यूको बैंक शाखा में हुए फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर कैंट कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट केके लुंठी ने बताया कि बैंक की गढ़ी कैंट शाखा प्रबंधक अंकिता मिश्रा ने तहरीर दी। कहा कि बैंक ने 17 लोगों को कारोबार बढ़ाने या शुरू करने के लिए 1.48 करोड़ रुपये का लोन दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोन देने के बाद आवेदकों ने किश्त जमा नहीं की। बाद में बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया कि लोन लेने वाले कई ग्राहकों ने कागजात फर्जी दिए। साथ ही, कई ग्राहकों ने जिस कारोबार के लिए लोन लिया था वह इकाई मौके पर मौजूद नहीं थी या बंद कर दी गई थी। आरोप लगाया कि इन लोगों ने साजिश रचकर बैंक को धोखा दिया और लोन की रकम को हड़प लिया। शिकायत में कुछ बिचौलियों की भूमिका भी शामिल है। इंस्पेक्टर लुंठी ने बताया कि मामले में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुए उन्होंने अलग-अलग उद्देश्य बताते हुए यह लोन लिए थे।