Dehradun News: रुड़की में उद्योगों की समस्याओं पर अधिकारियों से संवाद
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: रुड़की में स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने अर्धवार्षिक उद्योग समीक्षा एवं संवाद बैठक का आयोजन किया। उद्यमियों ने अधिकारियों के सामने सब्सिडी में देरी और अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने में हो रही बाधाओं की समस्याएं व्यक्त की। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने समाधान में मदद का आश्वासन दिया।
रुड़की में उद्योगों की समस्याओं पर अधिकारियों से संवाद
Dehradun News: रुड़की। स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से होटल में अर्धवार्षिक उद्योग समीक्षा एवं संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों ने सब्सिडी में देरी, पुराने श्रम उपकर के नोटिस और अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने में देरी जैसी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ ने समस्याओं के समाधान में सहयोग का आश्वासन दिया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। ईएसआई अधिकारियों ने बताया कि सिडकुल हरिद्वार में 300 बेड का अस्पताल इस वर्ष के अंत तक शुरू होगा।

