Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsEmpowering Women Special Screening of Border-2 for Nari Niketan Residents
नारी निकेतन की महिलाओं ने देखी बॉर्डर फिल्म-2

नारी निकेतन की महिलाओं ने देखी बॉर्डर फिल्म-2

संक्षेप:

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन) की महिलाओं को

Feb 04, 2026 06:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन) की महिलाओं को फिल्म बॉर्डर-2 दिखाई गई। प्रशासन की ओर से राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन), देहरादून की संवासिनियों के लिए एक विशेष पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के अंतर्गत नारी निकेतन की संवासिनियों को क्रॉस रोड मॉल ले जाया गया, जहां उन्हें बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर–2 दिखायी गई। स्थानीय होटल में उनके लिए लंच की व्यवस्था की गई। इस दौरान संवासिनियों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास एवं अपनत्व का भाव स्पष्ट रूप से झलकता रहा। बता दें कि जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में नारी निकेतन की संवासिनियों के मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ाव, आत्मसम्मान की अनुभूति तथा सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। डीएम के अनुसार संरक्षण गृहों में रह रही महिलाओं को यदि सम्मान, स्नेह और सामान्य सामाजिक वातावरण मिले, तो उनका पुनर्वास अधिक प्रभावी एवं सार्थक हो सकता है। जिला प्रशासन इसी भावना के साथ आगे भी ऐसे संवेदनशील एवं प्रेरणादायी प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, नारी निकेतन की अधीक्षिका सोनल राणा सहित केंद्र का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।