ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनगौला खनन घपले में अधिकारियों को बचाने का आरोप

गौला खनन घपले में अधिकारियों को बचाने का आरोप

गोला नदी में 2013 में हुए खनन घपले में अफसरों का बचाने को आरोप कर्मचारियों ने शासन और निगम प्रबंधन पर लगाया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित...

गौला खनन घपले में अधिकारियों को बचाने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनMon, 05 Feb 2018 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें

गोला नदी में 2013 में हुए खनन घपले में अफसरों का बचाने को आरोप कर्मचारियों ने शासन और निगम प्रबंधन पर लगाया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई ना हुई तो हड़ताल की जाएगी।

वन विकास निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ओर से सोमवार को प्रबंध निदेशक एसटीएस लेप्चा को एक ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि कर्मचारियों के खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। इसके अलावा फील्ड में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रमोशन अन्य कर्मचारियों की तरह शीघ्र किए जाएं। निगम में पिछले कुछ समय में हुए घपलों की जल्द से जल्द जांच की भी मांग कर्मचारियों ने की।

संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि गोला खनन में हुए घपले में सिर्फ चौकीदारों पर कार्रवाई की गई। जबकि इसमें प्रभागीय प्रबंधक, अनुभाग अधिकारी, सेक्शन अधिकारी आदि की जानकारी के बिना अवैध खनन नहीं हो सकता था। ऐसे में इन पर कार्रवाई नहीं की गई। जिसका सीधा मतलब है कि निगम प्रबंधन और शासन अधिकारियों को बचाने में लगा है। उन्होंने इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर 11 मार्च तक मांगों पर कार्रवाई ना हुई तो 12 मार्च से हड़ताल कर दी जाएगी।ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह गुसाईं और अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें