हरिद्वार में वेतन विसंगति को लेकर कंपनी के 200 कर्मचारी धरने पर बैठे

Sagar Joshi हिन्दुस्तान, देहरादून
share

हरिद्वार में सिडकुल स्थित आयुर्वेदिक उत्पाद कंपनी के 200 कर्मचारियों ने वेतन विसंगति के खिलाफ धरना दिया। कर्मचारियों ने समान वेतन और श्रम नियमों के पालन की मांग की, जबकि उन्हें 11 घंटे काम करने के बावजूद केवल 11,000 रुपये वेतन दिया जा रहा है। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा।

हरिद्वार में वेतन विसंगति को लेकर कंपनी के 200 कर्मचारी धरने पर बैठे

हरिद्वार। सिडकुल स्थित आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी में वेतन विसंगति को लेकर 200 कर्मचारियों का गुस्सा फूटा। समान वेतन और श्रम नियमों के पालन की मांग को लेकर करीब 200 कर्मचारियों ने शुक्रवार को कंपनी गेट पर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि 11 घंटे काम लेने के बावजूद उन्हें मात्र 11 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है, जबकि सरकार की ओर से अकुशल श्रमिकों के लिए करीब 20 हजार रुपये न्यूनतम वेतन निर्धारित किया गया है।हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और सुविधाओं की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई।

इसके विरोध में कर्मचारियों ने उत्पादन कार्य ठप कर कंपनी गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, सिडकुल क्षेत्र में पिछले कुछ समय में श्रमिकों की मांगों को लेकर छह कंपनियों में हड़ताल हो चुकी है।

Sagar Joshi

लेखक के बारे में

Sagar Joshi

शॉर्ट बायो : सागर जोशी, पिछले 13 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में हरिद्वार ब्यूरो इंचार्ज हैं।


परिचय एवं अनुभव
सागर जोशी हरिद्वार की पत्रकारिकता का जाना पहचाना नाम हैं। 2022 से हरिद्वार इंचार्ज की भूमिका में रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सागर ने राष्ट्रीय सहारा से वर्ष 2013 में हरिद्वार से करियर शुरू किया। इसके बाद दैनिक जागरण और दो बार अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में उन्होंने काम किया। हरिद्वार के अलावा रुड़की और देहरादून में भी काम किया। वर्ष 2017 में बतौर रिपोर्टर हिन्दुस्तान में शुरुआत की और कुंभ 2021 में बेहतर कवरेज के बाद हिन्दुस्तान में स्टाफ रिपोर्टर बनने का मौका मिला। 2021 में देहरादून में काम करने के बाद 2022 में हरिद्वार ब्यूरो का इंचार्ज बनाया गया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान से करने के कारण राजनीति की समझ है। प्रदेश के सबसे अधिक अपराध वाले जिला हरिद्वार में काम करने के कारण अपराध में अच्छी पकड़। छह सालों का क्राइम रिपोर्टर का अनुभव।


विजन
खेल, क्राइम, अध्यात्म, राजनीतिक ऐनालिसिस विषयों में सागर की समझ है। इसके अलावा ग्राउंड रिपोर्टिंग के अलावा नगर निगम, प्रशासन समेत कई एक्सलूसिव स्टोरी पर जोर होना चाहिए। सागर का मानना है कि एक अच्छे रिपोर्टर में केवल खबर लिखने की क्षमता ही नहीं, बल्कि कई मानवीय गुण भी होने चाहिए। रिपोर्टर हमेशा सवाल पूछने वाला और आसपास हो रही घटनाओं के प्रति सजग होना चाहिए। छोटी-सी जानकारी में भी खबर खोजने की क्षमता जरूरी है। सही और भरोसेमंद जानकारी देना पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिना पुष्टि के खबर न लिखना, कई स्रोतों से जानकारी लेना और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। रिपोर्टर को किसी पक्ष, दबाव या निजी विचार से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। सरल, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में लिखने की क्षमता जरूरी है ताकि आम पाठक भी खबर आसानी से समझ सके। लोगों से बात करने, भरोसा जीतने और सही सवाल पूछने की कला रिपोर्टर को बेहतर बनाती है। इंटरव्यू लेने की क्षमता सबसे जरूरी है। खबर समय पर देना अब पत्रकारिता का मूल नियम है। आज के दौर में मोबाइल जर्नलिज्म, सोशल मीडिया, फोटो-वीडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ होना भी जरूरी है।


उपलब्धियां
तीन बार हिन्दुस्तान होनहार का अर्वाड मिला। अर्द्धकुंभ 2016, कुंभ 2021 की मीडिया कवरेज के अलावा कई बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज। काम के अलावा घूमना और खेलना, खेल में क्रिकेट, शतरंज, तैराकी में महाराथ


विशेषज्ञता
खेल
क्राइम
घोटाले (स्कैम/करप्शन) से जुड़ी रिपोर्टिंग
गहरी पड़ताल करने की क्षमता
दस्तावेज़ पढ़ने और समझने की योग्यता
सरकारी फाइलें, ऑडिट रिपोर्ट, आरटीआई जवाब
गोपनीय स्रोतों को संभालने की क्षमता
डेटा और डिजिटल जांच कौशल।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।