Dehradun News: रुड़की में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: रुड़की में नगर पंचायत ढंडेरा के कर्मचारियों ने भाजपा के लंढौरा मंडल अध्यक्ष विकास पाल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने बताया कि पानी निकासी की मोटर बदलने को लेकर चर्चा में विवाद हुआ, जिसके बाद मंडल अध्यक्ष ने अभद्रता की। कर्मचारियों ने माफी की मांग की है।
रुड़की में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप
Dehradun News: रुड़की। भाजपा के लंढौरा मंडल अध्यक्ष एवं सभासद विकास पाल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत ढंडेरा के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने बताया कि मिलाप नगर क्षेत्र में पानी निकासी के लिए मोटर लगाई गई थी जिसके खराब होने पर मंडल अध्यक्ष एवं उक्त वार्ड से सभासद विकास पाल ने तुरंत बदलने के लिए कहा जब सेनेट्री इंस्पेक्टर आयुष वर्मा ने जल्द मोटर बदलने का आश्वासन दिया तो वह भड़क गए और अभद्रता करते हुए मारपीट की धमकी दे डाली। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मंडल अध्यक्ष माफी नहीं मांगते तब तक हड़ताल जारी रहेगी।


