विकासनगर में कक्षा पांच के विद्यार्थियों को विदाई दी

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

विकासनगर के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थ्ज्ञर में कक्षा पांच के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जूनियर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिक्षकों ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन की सीढ़ी पर यह एक महत्वपूर्ण कदम है। विदाई के क्षणों में सभी ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विकासनगर में कक्षा पांच के विद्यार्थियों को विदाई दी

विकासनगर। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थ्ज्ञर में कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह के दौरान जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ साथियों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया। कई प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों के बीच के आत्मीय रिश्तों और विद्यालय में बिताए गए सुनहरे पलों को जीवंत कर दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कक्षा पांच जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, लेकिन असली लक्ष्य अभी आगे है। प्रधानाध्यापक मो. इरशाद ने सभी छात्रों से कक्षा छह में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई जारी रखने और मेहनत, अनुशासन व सकारात्मक सोच के साथ अपने सपनों को साकार करने का आवाहन किया।

उन्होंने कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मार्ग है। विदाई के भावुक क्षणों में शिक्षक अमित महेंद्रू ने विद्यार्थियों को सत्य के मार्ग पर चलने, माता-पिता और बड़ों का सम्मान करने, सैनिकों के प्रति आदर रखने, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सच्चाई और सेवा के मार्ग पर चलता है, वही जीवन में महान बनता है। समारोह का समापन भावुक विदाई के साथ हुआ, जहां विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की यादों को संजोकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस दौरान नीना गुप्ता, वंदना गुप्ता, ताहिरा खान, ममता आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।