ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड : भाजपा के दिग्गज नेताओं को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग 

उत्तराखंड : भाजपा के दिग्गज नेताओं को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग 

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू को देहरादून से लेकर आ रहे हेलीकॉप्टर की गौचर हवाई पट्टी पर इमरजेंसी लैंडिंग...

उत्तराखंड : भाजपा के दिग्गज नेताओं को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग 
गोपेश्वर, लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 23 May 2018 03:18 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू को देहरादून से लेकर आ रहे हेलीकॉप्टर की गौचर हवाई पट्टी पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सभी सुरक्षित हैं। इमरजेंसी लैंडिंग का कारण ओवरलोड बताया जा रहा है। बाद में इन नेताओं को दो शिफ्ट में घाट ले जाया गया। ये सभी नेता थराली उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा में सम्बोधित करने आए थे। 

थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए घाट क्षेत्र में जनसभा और प्रचार के लिए प्राइवेट हेलीकॉप्टर से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और श्याम जाजू घाट (चमोली) आ रहे थे। हेलीकॉप्टर अचानक आपात्कालीन स्थिति में गौचर हवाई पट्टी पर सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर उतरा। इमरजेंसी लैंडिंग का कारण हेलीकॉप्टर में अधिक भार बताया गया। 

इमरजेंसी लैंडिंग के कारण नेताओं को उतरना पड़ा। बाद में दो शिफ्ट में इन नेताओं को इसी हेली से घाट पहुंचाया गया। 11 बजकर 15 मिनट पर पहले सतपाल महाराज और यशपाल आर्य, फिर 11 बजकर 45 मिनट पर अजय भट्ट एवं श्याम जाजू को लेकर हेलीकॉप्टर घाट गया। जहां ये नेता भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह के समर्थन में चुनाव सभा को सम्बोधित करने पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें