Dehradun News: रात के समय खाने की तलाश में पहुंच रहा हाथी
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से निकलकर एक हाथी भगत सिंह चौक-टिबड़ी मार्ग पर पहुंच गया। हाथी डंपिंग जोन के पास खाना तलाशते हुए देखा गया, जिससे स्थानीय लोगों में डर फैल गया। वन विभाग और पार्क प्रशासन की जंगली जानवरों को आबादी में आने से रोकने में विफलता पर लोग चिंता जता रहे हैं।

Dehradun News: हरिद्वार। धर्मनगरी में जंगली जानवरों की दस्तक जारी है। देर रात राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से निकल कर भगत सिंह चौक-टिबड़ी मार्ग पर हाथी पहुंच गया। नगर निगम के डंपिंग जोन के पास हाथी खड़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हाथी डंपिंग जोन के पास खड़े होकर खाने की तलाश कर रहा था। हाथी की आबादी क्षेत्र में चहलकदमी से आसपास के लोगों में दशहत का माहौल बना। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हाथी घूमता दिख रहा है। लोगों का कहना है कि पार्क प्रशासन और वन विभाग जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
करीब एक घंटे क्षेत्र में घूमने के बाद जंगल की तरफ हाथी लौट गया।......

