भवन निर्माण के लिए कटिया डालकर बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज

Mar 14, 2026 02:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में तुनवाला में ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद नौटियाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने के लिए फ्लेक्सिबल वायर का इस्तेमाल किया था।

भवन निर्माण के लिए कटिया डालकर बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के तुनवाला में ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद नौटियाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार पाल, निवासी मथुरा फार्म, तुनवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 12 मार्च को मुखबिर की सूचना पर बालावाला उपखंड के एसडीओ कपिल देव नौटियाल व टीम ने मौके पर औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा भवन निर्माण के लिए 15 मीटर लंबे फ्लेक्सिबल वायर से सीधा कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने मौके से केबल जब्त कर उसे सील कर दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।