भूमिगत विद्युत लाइन की खामियों से बढ़ा बिजली संकट

Apr 07, 2026 12:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

हरिद्वार में चारधाम यात्रा से पहले बिजली संकट गहरा गया है। भूमिगत विद्युत लाइनों में खराबी और मरम्मत में लापरवाही के चलते स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध किया है। अगर हालात नहीं सुधरे, तो चारधाम यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं।

भूमिगत विद्युत लाइन की खामियों से बढ़ा बिजली संकट

हरिद्वार। चारधाम यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ही उत्तरी हरिद्वार में बिजली संकट गहराया है। भूमिगत विद्युत लाइनों में लगातार आ रही खराबियों और मरम्मत कार्य में लापरवाही के चलते स्थानीय जनता और श्रद्धालु दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण कई क्षेत्रों में रात में करीब 6 घंटे और सुबह 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।सेठी ने बताया कि भूपतवाला, सत्यम विहार, गंगा विहार, खड़खड़ी, जसविंद्र नगर से लेकर भारत माता पुरम और हरकी पैड़ी तक के इलाकों में रोजाना बिजली कटौती हो रही है।

सीवर कार्यों के दौरान भूमिगत विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, लेकिन उन्हें ठीक करने के लिए न तो समय पर कर्मचारी पहुंचते हैं और न ही रात में काम किया जाता है।उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो आगामी चारधाम यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा सकती हैं। बिजली कटौती के कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल रावत, ऑटो यूनियन अध्यक्ष हरीश अरोड़ा और हरि मोहन भारद्वाज ने बताया कि बिजली बाधित होने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। होटल, धर्मशालाओं और दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है, वहीं जनरेटर चलाने के लिए डीजल पर अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में डीजल मिलने से परेशानी और बढ़ रही है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो विद्युत विभाग के दफ्तरों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध जताने वालों में होटल व्यवसायी मनोज कुमार, लाल जी यादव, राजू जोशी, रितेश वशिष्ठ, रितेश शर्मा, देव माहेश्वरी, राकेश सिंह, सन्नी अरोड़ा, आशीष अग्रवाल, एस.एन. तिवारी, राजेश पांडे, नंदकिशोर पांडे, नंदन सिंह, कृष्णा कुमार, लक्की अनेजा, पावन पांडे, विवेक शर्मा, आनंद यादव, नरेंद्र शर्मा, राम सिंह, देवेंद्र अरोड़ा और राहुल सिंह शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।