Dehradun News: स्मार्ट सिटी के खिलाफ यूकेडी का प्रदर्शन जारी, डिपो कार्यालय में जड़ा ताला
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: देहरादून में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के चालक हड़ताल पर हैं। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने ट्रांस्पोर्ट नगर स्थित डिपो कार्यालय में समर्थन दिया और नाराजगी जताई। वर्तमान में 30 में से केवल 23 बसें चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Dehradun News: देहरादून। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संचालित इलेक्ट्रिक बसों के कुछ चालक अब भी हड़ताल पर हैं। मंगलवार को यूकेडी के कार्यकर्ता उन्हें अपना समर्थन देने ट्रांस्पोर्टनगर स्थित डिपो कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने यहां तालाबंदी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। एजीएम कृष्ण पल्लव चमोला ने बताया कि फिलहाल 30 में से 23 बसें चल ही हैं। उधर कम बसें चलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


