Dehradun News: जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां शुरू, उलमा बोले, तेज डीजे और हुड़दंग न करें

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: देहरादून में 26 अगस्त को निकलने वाले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की तैयारियां तेज हो गई हैं। बैठक में शांतिपूर्ण जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है। तेज आवाज वाले डीजे और हुड़दंग से परहेज करने की अपील की गई। पैगंबर हजरत मोहम्मद की शिक्षाओं का पालन करने का भी जोर दिया गया।

जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां शुरू, उलमा बोले, तेज डीजे और हुड़दंग न करें
जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां शुरू, उलमा बोले, तेज डीजे और हुड़दंग न करें

Dehradun News: देहरादून। राजधानी में 26 अगस्त को निकलने वाले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की तैयारियां तेज हो गई हैं। गांधी ग्राम स्थित गौसिया जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद एक बैठक आयोजित की गई। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रदेश अध्यक्ष व नायब शहर काजी पीर सैयद अशरफ हुसैन कादरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जुलूस को शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से निकालने का निर्णय लिया गया।

जुलूस के दौरान अपेक्षाएँ

नायब शहर काजी ने अकीदतमंदों से अपील की कि जुलूस के दौरान तेज आवाज वाले डीजे और हुड़दंग से परहेज कर छोटे साउंड का इस्तेमाल करें। उन्होंने जाम से बचाव के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने, रास्तों की साफ-सफाई रखने और जुलूस में छोटी-बड़ी लड़कियों को न लाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि घरों और दुकानों पर सिर्फ ईद मिलादुन्नबी के ही झंडे लगाए जाएं और ऐसे झंडों से बचा जाए जो पाकिस्तानी झंडे जैसे प्रतीत होते हों। मस्जिद के खतीब व इमाम मौलाना मो. आजम ने भी घरों और मस्जिदों को रोशन करने के साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा।

पैगंबर हजरत मोहम्मद की शिक्षाएँ

दूसरी ओर, शहर काजी मुफ्ती हाशिम अहमद कासमी ने रबीउल अव्वल के पवित्र महीने में पैगंबर हजरत मोहम्मद की शिक्षाओं और सुन्नत पर अमल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पैगंबर से सच्ची मोहब्बत का तकाजा यही है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें। केवल जश्न मनाना काफी नहीं, बल्कि हमारे व्यवहार में ईमानदारी, सामाजिक सौहार्द, बुजुर्गों का सम्मान और कमजोरों के प्रति दया दिखनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को पैगंबर के आदर्श जीवन से जोड़ने का आह्वान किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ईद मिलादुन्नबी का जुलूस कब निकलने वाला है?−
ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त को निकलने वाला है।
Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां शुरू, उलमा बोले, तेज डीजे और हुड़दंग न करें