Dehradun News: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखा जबरदस्त उत्साह, नबी की शान में गूंजे नारे

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: देहरादून में पैगंबर-ए-इस्लाम के जन्मदिवस पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत से निकाला गया। हालांकि, जुलूस के समापन स्थल में बदलाव हुआ और यह नगर निगम हॉल में समाप्त हुआ। नायब शहर काजी ने युवाओं से शांति और भाईचारे पर जोर देने का संदेश दिया।

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखा जबरदस्त उत्साह, नबी की शान में गूंजे नारे
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखा जबरदस्त उत्साह, नबी की शान में गूंजे नारे

Dehradun News: देहरादून। राजधानी देहरादून में पैगंबर-ए-इस्लाम के यौम-ए-पैदाइश पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। गौसिया जामा मस्जिद (गांधी ग्राम) से सुबह आठ बजे शुरू हुए जुलूस में भारी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया और नबी की शान में बुलंद नारे लगाए। 15 वर्षों के इतिहास में पहली बार बड़ा बदलाव देखने को मिला। एफआरआई से जारी विवाद के चलते जुलूस रेंजर्स ग्राउंड स्थित बाबा सैय्यद जमाल शाह की दरगाह पर नहीं गया। मजार का गेट बंद होने के कारण इसका समापन नगर निगम हॉल में हुआ। नायब शहर काजी पीर सैयद अशरफ हुसैन कादरी और मौलाना मो. आजम ने युवाओं से भड़काऊ नारेबाजी व हुड़दंग से दूर रहने की अपील की।

उन्होंने पैगंबर साहब के मोहब्बत, अमन और भाईचारे के पैगाम को अपनाने का संदेश दिया।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखा जबरदस्त उत्साह, नबी की शान में गूंजे नारे