कांग्रेस ने शहर काजी को दी ईद की बधाई

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून। ईद-उल-अधा के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने शहर काजी

कांग्रेस ने शहर काजी को दी ईद की बधाई

देहरादून। ईद के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में सर्वसमाज के लोगों ने शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, एमियुल शेम, हरी हेरिंग, सुनील कुमार बांगा, अजीत सिंह, राजेंद्र घाई और सुशील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।