शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को पहले एक अच्छा इंसान बनाना हो: पीके सहगल

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में समर वैली विद्यालय में एक सत्र में रिटायर्ड मेजर जनरल पीके सहगल ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अच्छा इंसान बनाना है। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए बताया कि एक शिक्षक न केवल पाठ्यपुस्तक पढ़ाता है, बल्कि राष्ट्र के भविष्य को भी गढ़ता है। कौशल आधारित शिक्षा पर जोर दिया गया।

शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को पहले एक अच्छा इंसान बनाना हो: पीके सहगल
देहरादून। शिक्षा का सबसे बड़ा उद्देश्य बच्चों को पहले एक अच्छा इंसान बनाना होना चाहिए, क्योंकि अच्छा इंसान ही आगे चलकर अच्छा नागरिक और राष्ट्र निर्माता बनता है। यह बात सोमवार को समर वैली विद्यालय में आयोजित विशेष प्रेरक सत्र में शिक्षकों को संबोधित करते हुए रिटायर्ड मेजर जनरल पीके सहगल ने कही। पायलट, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक और रक्षा विशेषज्ञ के रूप में विख्यात मेजर जनरल सहगल ने संबोधन में कहा कि एक शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तक नहीं पढ़ाता, बल्कि वह राष्ट्र का भविष्य गढ़ता है। एक शिक्षक ही हजारों बच्चों का जीवन बदल सकता है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को केवल स्कूल गीत और प्रार्थना ही नहीं, बल्कि भगत सिंह जैसे महान नायकों की प्रेरक कहानियां भी सुनानी चाहिए, ताकि बच्चों में देशभक्ति, साहस और चरित्र का निर्माण हो सके। कक्षा 9 और 12 को विद्यार्थियों के जीवन का महत्त्वपूर्ण मोड़ बताते हुए मेजर जनरल ने कहा कि इस समय सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक होता है। उन्होंने कौशल आधारित शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल इंजीनियरिंग और मेडिकल तक सीमित न रखकर अन्य व्यापक क्षेत्रों और रोजगार के विविध अवसरों के बारे में भी बताया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनू कुंद्रा ने मेजर जनरल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह प्रेरक सत्र शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक और नई ऊर्जा प्रदान करने वाला रहा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ अशोक वासु, सह निदेशक पारुल गोयल, प्रतिमा सहगल, डॉ सुदेश ब्याला, सन वैली की प्रधानाचार्या पूजा अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।