ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनशिक्षा मंत्री ने एसएसए के समन्वयकों की नियुक्ति निरस्त की

शिक्षा मंत्री ने एसएसए के समन्वयकों की नियुक्ति निरस्त की

सर्व शिक्षा अभियान में समन्वयकों की प्रतिनियुक्ति आदेश को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने निरस्त कर दिया। इस फैसले के पीछे शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की कमी का हवाला दिया गया है। पिछले करीब तीन महीने से...

शिक्षा मंत्री ने एसएसए के समन्वयकों की नियुक्ति निरस्त की
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनTue, 22 Aug 2017 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्व शिक्षा अभियान में समन्वयकों की प्रतिनियुक्ति आदेश को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने निरस्त कर दिया। इस फैसले के पीछे शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की कमी का हवाला दिया गया है। पिछले करीब तीन महीने से समन्वयकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही थी।

प्रदेश भर के शिक्षकों में मेरिट के आधार पर 23 शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति के लिए चुना गया था। संपर्क करने पर अपर राज्य परियोजना निदेशक-एसएसए डॉ. मुकुल कुमार सती ने सभी जिला परियेाना अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि अग्रिम आदेशों तक किसी भी समन्वयक को ज्वाइन न कराया जाए। शिक्षा मंत्री के फैसले से शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हैरान है। दरअसल, सर्व शिक्षा अभियान में शैक्षिक गुणवत्ता और निर्माण कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर इसी प्रकार मेरिट के आधार पर समन्वयकों की नियुक्ति की जाती है। नियुक्ति के आदेश के बाद प्रक्रिया को रद्द करने पर सवाल भी उठ रहे हैँ।

सूत्रों के अनुसार समन्वयकों का चयन मेरिट के आधार पर किया था। आज मीडिया में नियुक्ति के आदेश की खबर आने के बाद से ही मंत्री पर इन नियुक्तियों को निरस्त करने का दबाव बनने लगा। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री के सामने वस्तुस्थिति रखने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इनकी नियुक्ति निरस्त डॉ.अर्चना गुप्ता, दरबार सिंह भंडारी, राकेश प्रसाद उनियाल, द्वारिका प्रसाद पुरोहित, अंजुम फातिमा, लक्ष्मी बिष्ट गडिया, दीपक कुमार, प्रदीप रावत, विद्यासागर, सुंदर सिंह नेगी, डॉ. वरदान सिंह, विनेाद कुमार, दिगंबर सिंह ज्याड़ा, चंदन सिंह असवाल, अशोक सिंह सजवाण, पंकज कुमार टम्टा, डॉ. पी. कुमार,शिशुपाल सिंह, अनिल कुमार तिवारी, महेंद्र प्रकाश, ओमप्रकाश, प्रकाश चंद्र, दिलीप वैश्य।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें