पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पृथ्वी दिवस के अवसर पर हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में ईको क्लब द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार साझा किए और नुक्कड़ नाटक 'नेचर की कोर्ट' प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय योगदान का संकल्प लिया।

विकासनगर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में ईको क्लब द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर का मुख्य आकर्षण ईको क्लब द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक नेचर की कोर्ट रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रकृति के प्रति मानव की जिम्मेदारी को सशक्त रूप से दर्शाया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि समय रहते हम नहीं संभले, तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। ईको क्लब की प्रमुख आकृति के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य सुनील दत्त ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अनामिका प्रशर एवं रीनू चंदेल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं। अंत में सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इंदर नेगी, सुभान, आयुष वर्मा, लक्ष्मी, आशा, कुलविंदर तथा अनन्या सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


