Dehradun News: रुड़की में चोरी का ई-रिक्शा लेकर स्टेशन पहुंचा युवक, मालिक ने दबोचा

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: रुड़की में प्रेम कुमार ने दो दिन बाद चोरी हुए ई-रिक्शा को रेलवे स्टेशन के पास खड़े युवक से पकड़ लिया। चोरी के तुरंत बाद प्रेम कुमार ई-रिक्शा की खोज में थे। युवक ने ई-रिक्शा की स्टेपनी पहले ही बेच दी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है।

Dehradun News: रुड़की में चोरी का ई-रिक्शा लेकर स्टेशन पहुंचा युवक, मालिक ने दबोचा

Dehradun News: रुड़की। ई-रिक्शा चोरी होने के दो दिन बाद मालिक ने रेलवे स्टेशन के पास चोरी का ई-रिक्शा लेकर खड़े युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गणेशपुर निवासी प्रेम कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले उनका ई-रिक्शा चोरी हो गया था। इसके बाद से वह लगातार ई-रिक्शा की तलाश कर रहे थे। प्रेम कुमार के अनुसार, गुरुवार शाम वह रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो एक युवक उनका ई-रिक्शा लेकर खड़ा दिखाई दिया। पहचान होने पर उन्होंने युवक को पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपी युवक ई-रिक्शा की स्टेपनी पहले ही निकालकर बेच चुका था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी की घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: रुड़की में चोरी का ई-रिक्शा लेकर स्टेशन पहुंचा युवक, मालिक ने दबोचा