ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनरिक्शा चालकों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया

रिक्शा चालकों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया

शहर के प्रमुख रूटों पर संचालन बंद करने के फरमान पर आक्रोशित ई-रिक्शा चालक सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले। धरना स्थल से शुरू हुए कूच को पुलिस ने सुभाष रोड पर सचिवालय से पहले रोक लिया।...

रिक्शा चालकों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनMon, 27 Jan 2020 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के प्रमुख रूटों पर संचालन बंद करने के फरमान पर आक्रोशित ई-रिक्शा चालक सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले। धरना स्थल से शुरू हुए कूच को पुलिस ने सुभाष रोड पर सचिवालय से पहले रोक लिया। यहां सहमति दी कि 31 जनवरी को उनकी मांगों पर पर फैसला लिया जाएगा। ई-रिक्शा चालकों ने तय किया कि 31 जनवरी को मांगें नहीं मानी गई तो तीन फरवरी को फिर मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा।
धरना स्थल से कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में देवभूमि ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े संचालक सीएम आवास कूच के लिए निकले। इन्हें पुलिस ने सुभाष रोड पर ग्लोब चौक की ओर जाने वाले कट पर रोक लिया। यहां से यह सचिवालय की ओर बढ़े। यहां आयकर कार्यालय वाली गली से पहले पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाया हुआ था। बेरिकेटिंग पर पुलिस ने रोका तो ई-रिक्शा चालकों ने धरने की चेतावनी दी। यहां पुलिस मुख्यालय के अफसरों और एसपी सिटी श्वेता चौबे ने सूर्यकांत धस्माना से वार्ता की। उन्होंने कहा कि डीजीपी ने यातायात निदेशक केवल खुराना के नेतृत्व में कमेटी बनाई है। इस कमेटी में पांच ई-रिक्शा संचालक शामिल किए जाएंगे। यह कमेटी तय करेगी कि शहर में कहां प्रमुख मार्ग पर ई-रिक्शा संचालन होगा और कहां नहीं होगा। इस पर कांग्रेस नेता धस्माना ने ई-रिक्शा चालकों को  कहा कि वह 31 जनवरी तक इंतजार करें। मांगें नहीं मानी जाएंगी तो तीन फरवरी को फिर मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा। इस पर ई-रिक्शा संचालक वापस लौट गए। इस दौरान दलित नेता दौलत कुंवर ने ई-रिक्शा चालकों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों को संबोधित भी किया। कूच करने वालों में रविंद्र त्यागी, मारूफ राव, रवि कुमार, सतवीर आर्य, भूपेश चंद्रा, संतोष कुमार, गौरव डोरा, मनीष कुमार शामिल रहे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें